भोपाल | CAA, NPR, NRC के विरोध में इक़बाल मैदान में एक माह से जारी सत्याग्रह स्थल पर आज दोपहर प्रभावी प्रदर्शन किया गया | शहर के विभिन्न क्षेत्रों से तिरंगा झंडा,बैनर पोस्टर लेकर जत्थों रूप में इक़बाल मैदान पहुंचे लोगों ने ना सिर्फ सत्याग्रहियों का समर्थन किया बल्कि उनकी मांगों के समर्थन में ज़ोरदार नारेबाजी भी की | प्रदर्शन के दौरान विधायक आरिफ मसूद, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, हिन्दू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट संजय गुप्ता, जिला बार एसोसिएशन सदस्यों के अलावा अनेक जन संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में शहर के लोग उपस्थित थे |