महिलाओं के सम्मान में निकलेगी तिरंगा यात्रा


26 जनवरी को निकलेगी तिरंगा यात्रा 


भोपाल।  सांस्कृतिक धरोहर जन कल्याण संस्था द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर प र 26 जनवरी को महिलाओं के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। संस्था के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल चानू, पीयूष  जायसवाल, पराग गर्ग, मयूर दीक्षित ने बताया कि यह यात्रा भवानी चौक सोमवारा से दोपहर 1 बजे शुरु होगी, जो लखेरापुरा, इतवारा, मंगलवारा, घोड़ा निक्कास होते हुए जवाहर चौक, जनकपुरी पहुंचकर संपन्न होगी।


तिरंगा यात्रा में भारत माता की आदमकद प्रतिमा, रॉक बैण्ड, कुरावर का नारायण बैण्ड, बोहरा समाज का स्काउट, ढोल, ताशों के अलावा हैदराबाद दुष्कर्म पीडि़ता के आरोपियों के एनकाउन्टर की झांकी, महिलाओं के सशक्तीकरण पर आधारित झांकी, आकर्षण का केन्द्र रहेगी। तिरंगा यात्रा में गिनीज बुक में शामिल युवा साईकिल पर करतब दिखाते हुए चलेंगे।